Friday, August 22, 2025

रंजिश में दो पक्षों में विवाद, 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज

प्रतापगढ।

लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां में 25 मार्च को तालुकदार सिंह व गांव के रवीन्द्र सिंह के बीच रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। गाली गलौच से विवाद शुरू हुआ और फिर मारपीट तक नौबत आ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग जख्मी हो गए। विवाद को लेकर एक पक्ष से तालुकदार सिंह व दूसरे पक्ष से रवीन्द्र सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। तालुकदार सिंह ने रवीन्द्र सिंह सहित तीन नामजद व 12 अज्ञात लोगों पर मारपीट पर आरोप लगाया। जबकि अनीता सिंह ने सुबेदार सिंह व तालुकदार सिंह समेत 7 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्ष के 22 लोगों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org